हज़रते अब्बास अलैहिस्सलाम के हाथों क़त्ल होने वालों की तादाद
हज़रत अब्बास के हाथों क़त्ल होने वालों की तादाद
हज़रत अब्बास के हाथों से कितने दुश्मनाने इस्लाम क़त्ल हुए हैं। इसकी तफ़्सील बतानी मुश्किल है। क्योंकि वह एक ऐसे बहादुर थे जो हज़रत अली की तरह जब तलवार उठाते थे पुरे के पुरे साफ़ कर देते थे और तलवार से क़त्ल किये जाने वालों की तादाद का लिखना इस लिये भी मुश्किल है कि तक़रीबन हर मुजाहिद मैदान में आपसे मदद चाहता था और आप जाकर तलवार चलाते रहे। अलबत्ता आपने नैज़े से जितने दुश्मनों को क़त्ल किया है उसकी तफ़सील यह है:- ताविया पर सवार होने से पहले 53, ताविया पर सवार होकर 280, नहरे फुरात में उतरने से पहले 800, दाहिना हाथ कटने से पहले 450, बायां हाथ कटने से पहले 50, दोनों हाथ कट जाने के बाद दांतों और कटी हुई कलाई के ज़रिये से 305, दुश्मनों को वासिले जहन्नुम किया। (📚नूरूल ऐन इमामे इस्हाक असफराएनी स० 58 ता 60 तबअ मुम्बई व इसरारूल शहादत आकाए दरबन्दी स0 337 तबअ ईरान)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें