कर्बला 10वें शहीद

कर्बला के दसवें शहीद हज़रते ज़रगामा इब्ने मालिक-अल-तग़लबी

आप का नाम इसहाक और लकब ज़रगामा था। आप अमीरूल मोमिनीन के जाँबाज़ सहाबी हज़रत मालिके अशतर के बेटे और इब्रराहीम इब्ने मालिक के भाई थे। आप निहायत शुजा और बहादुर थे और जैसा कि नाम से ज़ाहिर है शेरे नर की तरह दिलेर थे। आप मज़हब व अकीदे में शिया थे। आपने कूफ़े में मुस्लिम इब्ने अकील के हाथों पर इमाम हुसैन की बैअत की थी। शहादते मुस्लिम के बाद लश्कर इब्ने ज़ियाद के साथ करबला में पहुँकर इमाम हुसैन अलै० की ख़िदमत में हाज़िर हो गये। और यौमे आशूरा जामे शहादत नौश फ्रमा कर राही-ए-ज़न्नत हुये। फाज़िल दर बन्दी का कहना है कि आप 500 सवारों को कत्ल करके शहीद हुऐ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इमामे हुसैन अलैहिस्सलाम की मुख़्तसर सवाने हयात

मेराज हज़रते रसूले अकरम सअवव

हज़रते अब्बास अलैहिस्सलाम के मानी ?